25 Apr 2024, 04:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

500 सालों से जिंदा हैं राष्ट्रपति पुतिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2015 2:08PM | Updated Date: Dec 17 2015 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूसी सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी खबर फैली हुई है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां चर्चा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया में कम से कम 500 सालों से अलग-अलग रूपों में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर बाकायदा कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
 
इन पोस्ट्स में कभी पुतिन की तुलना मोनालिसा की पेंटिंग से तो कभी रूस के सैनिकों से की जा रही है। जून में ही मोनालिसा के दो फोटो के साथ पुतिन की एक फोटो को रखकर बताया गया कि किस तरह उनका चेहरा मोनालिसा से मिलता है। इसी तरह 1920 और 1941 के दौर के कुछ रूसी सैनिकों से भी उनके चेहरे के मेल खाने की बात कही जा रही है।
 
इससे पहले अप्रैल में एक व्यक्ति ने 19वीं शताब्दी के एक मिस्री जनरल की फोटो के साथ ट्वीट किया कि यह चेहरा पुतिन से काफी मिलता है। अभी जून में भी तीन फोटो एकसाथ रखकर बताया गया कि मोनालिसा की पेंटिंग से उनका चेहरा किस तरह मिलता है। उसे फॉलो करते हुए कई लोगों ने दावा किया कि यह पुतिन ही थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »