20 Apr 2024, 16:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

8 साल का बच्चा एक दिन के लिए बना पुलिस कमिश्नर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2015 3:28PM | Updated Date: Dec 16 2015 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। थैलेसीमिया से पीड़ित आठ साल के एक लड़के को जब एक दिन के लिए शहर का शीर्ष पुलिस अधिकारी बनाया गया तो उसके खुशी का ठिकाना नही रहा। तेलंगाना में नलगोंडा जिले के रहने वाला रूप औरौना थैलेसीमिया से पीड़ित है। वह एक दिन के लिए हैदराबाद का पुलिस आयुक्त बनना चाहता था।
 
गैर सरकारी संगठन ‘मेक ए विश फाउंडेशन’ के समन्वयक पुष्पा देवी जैन ने बताया कि रूप को 15 से 20 दिनों में रक्ताधान से गुजरना पड़ता है। वह एक दिन के लिए पुलिस आयुक्त बनना चाहता था और इस संगठन ने उसके सपने को पूरा करने में मदद की।
 
जैन ने बताया कि रूप शहर में कानून और व्यवस्था पर नियंत्रण चाहता था। उसकी चाहत की पूर्ति के लिए कल उसे सांकेतिक तौर पर एक दिन के लिए हैदराबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया था। उसके पिता पूर्व नगर पार्षद हैं और माता शिक्षक हैं।
 
उन्होंने बताया, हमलोगों ने उस मासूम के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखी है जिससे कि उनके जीवन में सकारात्मक सोच और खुशी आई है। इससे कभी कभी बच्चों पर सकारात्मक चिकित्सीय परिणाम पड़ता है और भविष्य के प्रति उसकी आशा को मजबूती मिलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »