28 Mar 2024, 17:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सावधान! फेसबुक पर इस फोटो को 'लाइक' करने पर हो सकती है जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2015 2:05PM | Updated Date: Dec 15 2015 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। थाईलैंड के नागरिक को देश के राजा की विकृत तस्वीर को फेसबुक पर लाइक और शेयर करने के लिए 32 साल की जेल हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, थनकॉर्न सिरिपाईबून (27) को राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की विकृत की गई तस्वीर और थाई भ्रष्टाचार कांड के इंफोग्राफिक को फेसबुक पर लाइक करने और शेयर करने के लिए थाईलैंड के समुत प्राकन प्रांत स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस व्यक्ति ने अपने 608 फेसबुक दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की। इस पर एक भ्रष्टाचार कांड की आलोचना के बाद राजा का अपमान और राजद्रोह करने का आरोप लगाया गया है।
बीमार हैं राजा

थाई कानून के तहत 88 वर्षीय राजा, जो कि इस समय बीमार हैं, का अपमान करने का दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को 15 वर्ष तक की कैद हो सकती है। एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, दो दिसम्बर को उसने राजा की विकृत तस्वीर को लाइक किया और उसे अपने दोस्तों के साथ साझा किया। वह सैन्य हिरासत में है। सैन्य अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को व्यक्ति को सैन्य अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »