19 Apr 2024, 08:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जन्म से पहले भ्रूण के दिल का ऑपरेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2015 12:36PM | Updated Date: Dec 12 2015 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। केरल में पहली बार डॉक्टरों की एक टीम ने 29 हफ्तों के भ्रूण के दिल का ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों ने जन्म से पहले बच्चे के दिल के निलय (चेंबर/वेंट्रिकल्स) के संकुचन को ठीक करने के लिए यह ऑपरेशन किया है।

इस प्रक्रिया को 'एऑर्टिकवल्वुलोप्लास्टी' कहा जाता है। इस ऑपरेशन को अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेड एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने अंजाम दिया है।

29 सप्ताह का यह भ्रूण 'एऑर्टिक स्टिनोसिस' से पीड़ित था। इसमें हृदय का महाधमनी वॉल्व काफी संकुचित हो जाता है। जिसके कारण बच्चे के वेंट्रिकल्स (निलय) में खून का प्रवाह सामान्य रूप से हो नहीं पाता है। इससे हॉर्ट अटैक होने का खतरा होता है।

इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को उम्मीद है कि जन्म के वक्त बच्चे में रक्त प्रवाह सामान्य रहेगा। डॉक्टर बालू वैद्यनाथन के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन के बाद मां और भ्रूण की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वैद्यनाथन के अनुसार, गर्भावस्था के आगामी सप्ताह में हम उम्मीद करते हैं कि वेंट्रिकुलर कार्यतंत्र बेहतर होगा और बच्चे का जन्म स्थिर रक्त प्रवाह के साथ होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »