16 Apr 2024, 11:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां पर 70 साल से खड़ी है कारें, बन गया है इनका कब्रिस्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2015 6:04PM | Updated Date: Dec 10 2015 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेल्जियम। बेल्जियम के चेटीलॉन के जंगलों में आप कारों का कब्रिस्‍तान देख सकते है। सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान अमेरिकी सैनिक अपनी कारों को यहां पर छिपा कर गए थे ताकि युद्ध के बाद वो अपनी कार से अपने घर वापस जा सके। 
 
 
अब आलम ये है कि इन पर ही पेड़-पौधे उग आए हैं। कारों के कब्रिस्तान जुड़ी ये बात भी हमेशा हर किसी को चौंकने पर मजबूर कर देती है कि इतनी कारों के यहां तक आने के बारे में कोई नहीं जानता।   
 
 
कुछ स्थानीय लोग मानते हैं कि इन कारों का संबंध अमेरिकी सैनिकों से है। उनके मुताबिक सेकेंड वर्ल्ड वार की समाप्ति के बाद जब अमेरिकी सैनिक घर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे तो उन्हें महसूस हुआ कि वो अपनी कारें अपने साथ नहीं ले जा सकते।
 
इस दौरान उन्हें चेटीलॉन के जंगल अपनी कारों को छुपाने के लिए सबसे उपयुक्त लगे, क्योंकि ये एक पहाड़ी इलाका था और लोगों का यहां पर आना-जाना बिल्कुल नहीं था। उनकी योजना अमेरिकी पहुंचने के बाज कारें अमेरिका वापस मंगवाने की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और ये कारें हमेशा के लिए यहीं रह गई।
 
 
वहीं कुछ लोगों का ये कहना है कि ये सारी कारें स्थानीय निवासियों की ही हैं। जब भी यहां किसी की कार खराब होती है तो वो इस जंगल में ही अपनी कार खड़ी कर आता है। हालांकि इस बात यकीन करना मुश्किल इसलिए है, क्योंकि सभी कारें एक ही मॉडल की हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »