29 Mar 2024, 16:21:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

भैंस पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे, नेताजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 3:33PM | Updated Date: Oct 8 2015 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। नेता वोट के लिए क्‍या कुछ नहीं करते इसकी एक झलक हाजीपुर में राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीद्वार सुभाष चंद्र यादव की तरफ से भी देखने को मिली। वह भैंस पर सवार होकर नॉमिनेशन भरने आए। नेताजी को भैंस पर चढ़ा देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गले में हार पहने और भैंस पर सवार नेताजी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

नेताजी का काफिला जैसे डाक बंगला चौक पर समाहरणालय के पास पहुंचा भैंस भीड़ देखकर डरने लगी। इसी दौरान कुछ कार वाले लगातार हॉर्न बजाने लगे। हॉर्न की आवाज सुन भैंस भड़क गई। मौका देख नेताजी फुर्ती दिखाते हुए तुरंत भैंस की पीठ पर से उतर गए और खुद को निचे गिरने से बचा लिया।

नेता सुभाष यादव ने कहा कि हाजीपुर के यादवों के नेता हैं, इसलिए भैंस पर चढ़कर आए हैं। उनकी जाति में भैंस और गाय पालने की परंपरा है। उनके यहां गाय की पूजा होती है। बचपन में वह भैंस की पीठ पर चढ़कर उसे चराने जाते थे। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रहे नेता ने कहा कि पालतू पशु के प्रति लगाव के चलते ही वह भैंस पर सवार होकर नॉमिनेशन जमा करने आए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »