19 Apr 2024, 12:18:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

PICS: अमेरिकी शो के लिए प्रियंका ने किया CAR में सेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2015 1:26PM | Updated Date: Oct 7 2015 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पहले अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ का फर्स्ट प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा कार में सैक्स करते हुए नजर आ रही है। रिलीज़ होते ही यह प्रोमो वायरल हो गया है प्रोमो देखने से यह एक्शन से भरपूर और जबरदस्त लग रहा है। इस अमेरिकी टीवी शो में लीड रोल करके प्रियंका बॉलीवुड की पहली एक्ट्रैस बन गई है।    
 
   
आपको जानकर भले ही दुख हो लेकिन इंडिया में लोग उस सीन से महरूम रह जाएंगे। दरअसल उस सीन को हॉलीवुड के अंदाज में शूट किया गया है और भारत में इसका प्रसारण टीवी सीरियल के रूप में होना है। इसकी वजह ये है कि अमेरिकी टीवी शो बनाने वालों ने एक रिसर्च में पाया कि भारतीय टीवी दर्शक अभी इस तरह के सीन के लिए तैयार नहीं है। खुद प्रियंका भी इस सीन को लेकर सहज नहीं थीं।
 
 
 
एक ख़बर के अनुसार प्रियंका ने खुद ही बताया था कि तकनीकी रूप उस दृश्य में बस बात होना थी। बातों-बातों में उन्हें अपने सह कलाकार के साथ इंटिमेट होना था। लेकिन उस दौरान ऐसा करने में प्रियंका चोपड़ा की हालत बिगड़ गई। प्रियंका ने बताया, मैं बिलकुल भी सहज नहीं थी। मगर एलेक्स तो मॉडर्न गर्ल है। वो लड़कों से वैसे ही पेश आती हैं जैसे वो पेश आते हैं। वे आगे बताती हैं कि वे वैसा सीन करने को लेकर वो खुश थीं मगर उन्हें काफी शर्म भी आ रही थी।
 
 
‘क्वांटिको’ की कहानी एफबीआई के युवा सदस्यों के समूह की है जो वर्जीनिया स्थित क्वांटिको में प्रशिक्षण के दौरान अपनी मंजिल पाने के लिए संघर्ष करते हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ में एक युवा एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। ‘गॉसिप गर्ल’ में काम करने वाली जोश साफरान ने इसकी पटकथा लिखी है जबकि मार्क मुंडेन ने इसका निर्देशन किया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »