25 Apr 2024, 22:06:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

'Bigg Boss 9' में नजर आ सकती हैं राधे मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2015 12:16PM | Updated Date: Aug 31 2015 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विवादों में चल रहीं राधे मां को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। कभी शॉर्ट स्कर्ट तो कभी डांस करने वाली वीडियो को लेकर वह काफी सुखियों में रही है। इसी बीच खबर आई है कि राधे मां को कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 9 के लिए अप्रोच किया गया है।
 
एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार, 'शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को फाइनल करना शुरू कर दिया है और इस संदर्भ में राधे मां से भी मुलाकात की गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे 'बिग बॉस' के घर में नज़र आ सकती हैं।' राधे मां तब से विवादों में हैं, जब से उनकी मिनी स्कर्ट वाली फोटोज मीडिया में वायरल हुई हैं। उनके ऊपर दहेज प्रताड़ना और यौन शोषण के जैसे कई आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, राधे मां पर न्यूड सत्संग और सैक्स पार्टियां करने के आरोप भी लग चुके हैं।
 
राधे मां के ट्विटर पर करीब 1800 से ज्यादा फॉलोवर है जिसमें ब्रिटनी स्पीयर्स भी शामिल हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से  डॉली बिंद्रा, दिव्यंका त्रिपाठी, मनोज तिवारी, प्रहलाद कक्कड़ और सुभाष घई जैसे कई सेलेब्स तथा हॉलीवुड एक्ट्रैस और सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स भी राधे मां की भक्त रह चुकी है।
 
गौरतलब है कि राधे मां पर दहेज प्रताड़ना जैसे आरोप लगे। फिर उनकी मिनी स्कर्ट वाली फोटोज मीडिया में वायरल हुई। इसके बाद टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। डॉली ने यह भी कहा था कि उन्हें लगातार राधे मां की तरफ से जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »