25 Apr 2024, 07:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ब्रिटेन में पिता बनने पर मिलेगी 25 हफ्ते की छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2015 3:05AM | Updated Date: Apr 7 2015 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पुराने कानून में संशोधन किया गया है। इसके लिए पिता बनने वाले पुरुषों को लंबी छुट्टी मिलेगी। पुरषों को छुट्टी मिलने से महिलाएं जल्द काम पर लौट सकेंगी। रविवार से लागू हुए एक अहम कानून के तहत अब माता-पिता को 25-25 हμते और कुल मिलाकर 50 हμते का अवकाश मिलेगा । यह कानून जन्म देने वालों पर ही नहीं बल्कि गोद लेने वाले माता-पिता पर भी लागू होगा। सरकारी अनुमान है कि इससे हर साल दो लाख 85 हजार जोड़ों को फायदा मिलेगा।
 
 
ताकि महिलाएं करियर में पिछड़ न जाएं
 
पुराने कानून में संशोधन इसलिए किया गया है ताकि बच्चे के लालन-पालन में महिलाएं अपने करियर में पिछड़ न जाएं। फिलहाल ज्यादातर मामलों में महिलाओं को ही बच्चे और करियर में से किसी एक को चुनना पड़ता है। नई व्यवस्था में माता-पिता छुट्टियों को आपस में बांट सकेंगे और पुरष भी बच्चे की देखभाल कर सकेंगे।
 
 
न्यायपूर्ण समाज की स्थापना
 
ब्रिटेन में किसी महिला को प्रेग्नेंट होने पर या मातृत्व अवकाश के दौरान बर्खास्त करना पहले ही गैरकानूनी है। उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने कहा, हमें उन पुरानी मान्यताओं से आगे बढ़ना होगा कि बच्चे के लिए घर पर रहना मांओं की जिम्मेदारी है। बहुत से पिता भी यह विकल्प चाहते हैं। हम एक न्यायपूर्ण समाज बनाना चाहते हैं। इसके अलावा 18 साल तक के बच्चों के माता-पिता को भी हर बच्चे के लिए 18 हμते की बिना तन्ख्वाह छुट्टी लेने का भी हक दिया गया है।
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »