16 Apr 2024, 19:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोमा से निकला ये शख्‍स, होश में आते ही बन गया करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:16AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलेशिया। मलेशिया के कुचिंग शहर का है जो यह शख्‍स फैक्ट्री वर्कर था जो कार एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। वो सड़क हादसे में मौत के मुंह में चला गया हो और न सिर्फ वो मौत के मुंह से वापस निकला बल्कि करोड़पति भी बन गया हो। अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताएंगे जो कि रोड एक्सीडेंट के बाद कोमा में चला गया था लेकिन जब वो होश में आया तो करोड़पति बन चुका था। वह शख्स होश में आया तब उसकी करोड़ों की लाटरी निकल चुकी थी।
 
तो चलिए अब आपको उस शख्स के बारे में भी बता देते हैं। 29 वर्षीय इस शख्स का नाम तुहा है  पिछले साल तुहा कार में बैठ कर कहीं जा रहे थे, तभी एक लॉरी से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। आपको बता दें कि इस दुर्घटना में तुहा की हालत बहुत खराब हो गई और वह दो महीने तक कोमा में चले गए। दो महीनों तक जब तुहा कोमा में रहे तो उनका बचना मुमकिन है या नहीं इस पर कोई भी डॉक्टर जवाब नहीं दे पाता था।
 
जब दो महीने के बाद तुहा कोमा से बाहर आए तब तुहा को जिंदगी बहुत कठिन लगने लगी। तुहा काफी लंबे समय तक बेरोजगार रहे और जब उसे नौकरी मिली तो सड़क हादसे की वजह से काम छूट गया। आपको बता दें कि तुहा सड़क हादसे से पहले लाटरी लगाया करते थे। आपको बता दें कि तुहा नाम का यह शख्स पिछले 8 सालों से लाटरी खेलता था। यह फैक्टरी वर्कर स्पोर्ट्स टोटो की लॉटरी लगाया करता था। पिछली 12 जनवरी को तुहा की किस्मत चमकी और उसने लॉटरी जीत ली। उसका लकी नंबर था - 7,12,31, 41, 47 और 49. तुहा को पहले तो इस पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन यह सच था. तुहा करोड़पति बन चुका था। उसने RM23,068,643 (मलेशियाई करंसी) जीत ली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »