19 Mar 2024, 13:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेक्‍स के लिए 45 साल की टीचर ने 15 साल के छात्र को लिया गोद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 11:52AM | Updated Date: Dec 10 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। एक शादीशुदा महिला टीचर ने 15 साल के छात्र को गोद लिया फिर उसी से शारीरिक संबंध बनाने लगी। घटना अमेरिका के न्यू जर्सी के ट्रेन्टन की है। बताया जा रहा है महीला टीचर ने छात्र को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ही गोद लिया था। ये मामला अमेरिका के न्यू जर्सी के ट्रेन्टन का है। टीचर के क्लास लेने पर बैन लगा दिया गया है। 15 साल के लड़के को जब अपने घर से निकाल दिया गया तब 45 साल की टीचर रायना कल्वर उसकी लीगल गार्जियन बन गईं। लड़के का दावा है कि कई महीनों तक टीचर ने रोज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
 
इस मामले में अभी जांच चल रही है। गिरफ्तारी के बाद से ही टीचर छुट्टी पर थीं, लेकिन अब उनके स्कूल जाने पर तब तक बैन लगा दिया गया है जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता। बच्चे का भविष्य खराब करने और यौन शोषण के मामले में टीचर पर मुकदमा चलाया जा रहा है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, बच्चे की कस्टडी लेने से पहले से ही टीचर उसके काफी करीब हो गई थी।
 
शुरुआत में टीचर गलत तरीके से उसे छूती थी, लेकिन लड़का इसके बारे में अधिक सोच नहीं पा रहा था। बाद में लड़के ने जब टीचर को संबंध बनाने से मना किया तो टीचर ने दबाव बनाया। प्रॉसेक्यूटर के मुताबिक, पीड़ित लड़के को यह लगने लगा था कि उसे घर में जगह देने के पीछे टीचर का मकसद उसके साथ संबंध बनाना ही था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »