19 Mar 2024, 10:01:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बाइक के लिए बेटे ने बेच दी अपने मां-बाप की हड्डियां!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 11:49AM | Updated Date: Nov 20 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित मोजांबिक के नामपुला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने शौक पूरे करने के लिए मां-बाप की हड्डियों का सौदा कर दिया। युवक को बाइक का काफी शौक था... जिसे पूरा करने के लिए उसने मां-बाप की हड्डियां देने का सौदा मंजूर कर लिया, लेकिन कब्र खोदते समय पकड़ लिया गया। युवक से उसके बॉस ने कहा था कि यदि वह मानव हड्डी उपलब्ध कराता है, तो उसे एक बाइक समेत 300 अमेरिकी डॉलर नकद दिए जाएंगे।
 
शर्त केवल यह थी कि हड्डी ऐसे व्यक्ति की होनी चाहिए जिसकी मौत किसी बीमारी के कारण नहीं हुई हो। इसके बाद ही युवक अपने मां-बाप की कब्र खोदने में जुट गया। युवक मां-बाप के साथ-साथ अपने चाचा की भी कब्र खोद रहा था। पुलिस के मुताबिक मोजांबिक में मानव हड्डी तस्करी के मामले तेजी से बढ़े हैं। साल 2019 में अब तक इस तरह के पांच मामले सामने आ चुके हैं। दुनिभर में इंसानी हड्डियों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »