29 Mar 2024, 12:10:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एलेक्सा स्पीकर की मदद से मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 11:56AM | Updated Date: Nov 10 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्लोरिडा। अमेरिका की फ्लोरिडा पुलिस जुलाई में हुए एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए अमेजन इको और इको डॉट (वर्चुअल असिस्टेंट) की रिकॉर्डिंग की मदद लेगी। इसके लिए पुलिस ने सर्च वारंट भी ले लिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें हत्या के अहम सबूत हो सकते हैं। फ्लोरिडा की 32 साल की सिल्विया गाल्वा क्रेस्पो सीने में चोट के बाद अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उनके 43 साल के पति एडम क्रेस्पो इस मामले में एकमात्र संदिग्ध थे। पुलिस ने उन पर सेकंड डिग्री हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला जुलाई का है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग स्मार्ट स्पीकर्स का सहारा लेगा। इसके लिए पुलिस ने सर्च वारंट भी ले लिया है, पुलिस को इसमें हत्या के सबूत होने की आशंका है।
 
पुलिस दस्तावेज के अनुसार, यह माना जा रहा है कि सिल्विया पर हुए हमले के सबूत ऑडियो रिकॉर्डिंग स्मार्ट स्पीकर्स में कैप्चर हो गए हैं, जो इनके मुख्य बेडरूम में थी। यह मामले को सुलझाने में काफी मदद कर सकता है। यह स्पीकर्स अमेजन के सर्वर से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का यह अनुमान गलत भी साबित हो सकता है, क्योंकि अमेजन एलेक्सा केवल कैचफ्रेज (बार-बार कमांड) के बाद की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग ही रखता है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अमेजन सरकार की मांगों के जवाब में ग्राहकों की जानकारी का खुलासा नहीं करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »