24 Apr 2024, 19:32:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाया तो पत्‍नी ने लगा ली फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 11:25AM | Updated Date: Nov 6 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में मामूली बात को लेकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यहां एक विवाहिता ने फांसी से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पति थाने पहुंचा और आत्महत्या की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पूरे घटना की वजह मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे मांगना था। मृतक महिला का नाम निराशा देवी है। 
 
घटना बक्सर जिले के मुरार थाना के नाचाप गांव की है। गांव निवासी विजय यादव ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। जब पुलिस ने कारण पूछा तो उसने बताया कि पत्नी मोबाइल फोन रिचार्ज कराने की बात कह रही थी। वह फोन पर भाई से बात करना चाहती थी, लेकिन उसने मना कर दिया।
 
गुस्से में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मुरार थाना प्रभारी मनोज पाठक पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भेजते हुए मामले की जांच में जुट गए। मृतका के दो बेटे भी हैं। मृतका के पिता नंदकिशोर यादव ने बताया कि 15 साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। सोमवार को सुबह करीब चार बजे छोटी बेटी ने फोन पर बताया कि दीदी ने पंखे में साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »