19 Apr 2024, 22:27:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

लड़की का पीछा करने के आरोप में गिलहरी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2015 2:22PM | Updated Date: Jul 17 2015 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर गिलहरी को जेल में डाल दिया गया। यह घटना पश्चिम जर्मनी में स्थित बोट्रप शहर की है। 
 
महिला ने पुलिस को बताया कि, एक गिलहरी काफी देर से उसके पीछे पड़ी है। बहुत कोशिश के बाद भी जब महिला उसे नहीं भगा पाई तो उसने पुलिस को फोन किया। एक पुलिस अफसर तुरंत मौके पर पहुंचा और गिलहरी को पकड़कर अपने साथ थाने ले गया। थाने में गिलहरी को 'हिरासत' में ले लिया गया। 
 
जर्मनी के बोट्रोप पुलिस ने इस गिलहरी को हिरासत में लेने के बाद उसकी जांच भी की। जांच के बाद पता चला कि गिलहरी काफी कमजोर हो चुकी है और थकावट महसूस कर रही है। फिर पुलिस स्टेशन में ही इस गिलहरी को शहद और सेब खिलाया गया। अंतिम सूचना तक पुलिस वालों ने बताया कि गिलहरी वहीं आराम कर रही है। बाद में उसे किसी एनिमल केयर सेंटर भेज दिया जाएगा। 
 
यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इस महीने के शुरू में अमेरिका के मिशिगन राज्य में भी एक व्यक्ति ने गिलहरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गिलहरी पर 28,000 पौंड (करीब 28 लाख रुपए) कीमत की मूंगफली कुतर डालने का आरोप लगाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »