24 Apr 2024, 06:10:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां हर घर में है हवाई जहाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2015 12:10PM | Updated Date: Jul 16 2015 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस अजीबोगरीब दुनिया में रोज अनोखे किस्से सुनने को मिलते हैं। आज हम आपको जालंधर में गांव लांबडा के बारे में बता रहे हैं। जहां हर छत पर एयर इंडिया का हवाई जहाज खड़ा है जो भी इन्हें देखता है चौंक जाता है।

दरअसल ये एक एनआरआई का मकान है जिसकी छत पर दिख रहा विमान असली नही है बल्कि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं। हवाई जहाज में उडऩे और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऐसा किया है। जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखा गया है। कहते हैं इस संबंध में एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। अकेले जालंधर जिले में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं।

इस कारण इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं। यहां के निवासी संतोख सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देने लगता है। आजकल यह लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

संतोख सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। केवल संतोख सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं। जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकटे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »