19 Mar 2024, 10:17:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरंग में रह रही है ये फेमस पोर्न स्टार - इस हालत में मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:43PM | Updated Date: Aug 23 2019 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपनी अदाओं और खूबसूरती से दुनिया के दिलों पर राज करने वाली हसीना जेनी ली उर्फ स्टीफनी सैडोरा बेघर होकर एक भयानक सुरंग में रहती हुई मिली। हाल ही में एक टीवी चैनल ने लास वेगस की सुरंग से इस मशहूर पोर्नस्टार को ढूढ़ निकाला है। 37 साल की हो चुकी जेनी ली उर्फ स्टीफनी सैडोरा की गिनती कुछ ही साल पहले तक दुनिया की सबसे सफल एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर होती थी। 
 
लास वेगास की सुरंगों पर डॉक्यूमेंट्री बना रही एक डच टीवी टीम की अचानक पूर्व पोर्न स्टार से मुलाकात हो गई। असल में शहर को बाढ़ वगैरह से बचाने के लिए सुरंगें बनाई गई हैं जिसमें बेघर लोग रहने लगे। 320 किमी लंबी सुरंग में करीब 300 लोग रह रहे हैं जिनमें काफी ड्रग एडिक्ट हैं।
 
एक आंकड़े के मुताबिक, इस वक्त भी एडल्ट स्टार के बीच जेनी ली की रैंकिंग 119वें नंबर पर है। एक वेबसाइट पर आज भी उन्हें 45 हजार लोग सब्सक्राइब करते हैं। लेकिन अब जेनी को चमक दमक भरे लास वेगास शहर में एक अंधेरी सुरंग में रहना पड़ रहा है। जेनी ने यह भी कहा है कि वह अब सुरंग से बाहर नहीं आएंगी। जेनी कहती हैं कि उसे जो चाहिए, सबकुछ इस सुरंग में है। उन्होंने कहा- सुरंग में रहने वाले लोगों में अधिक अपनापन है, मैंने यहां सच्चे दोस्त बनाए हैं। 
 
लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि किस स्थिति में जेनी को सुरंग में रहने के लिए आना पड़ा। बता दें कि वेगास की सुरंगों में जिंदगी आसान नहीं है। कई बार पुलिस सर्च अभियान चलाती है तो दूसरी ओर बाढ़ से भी खतरा बना रहता है। एक शख्स ने बताया कि 2016 में सुरंग में पानी भरने की वजह से एक लड़की डूबकर मर गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »