19 Mar 2024, 14:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मां बनने के 5 दिन बाद नीचे झुकी महिला तो फट गया पेट और फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 12:53PM | Updated Date: Aug 20 2019 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्कॉटलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है...जिससे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहां एक महिला का पेट फट गया और उनके आते उसके हाथ में आ गई। दरअसल एक महिला मां बनाने के 5 दिन बाद नहाने के दौरान जैसे हीं शैंपू लेने के लिए नीचे झुके तो अचानक उसका पेट फट गया और उसके पेट की आत उसके हाथ में आ गई।
 
जिसके बाद महिला किसी तरह बाहर निकली और सोफे पर जाकर बैठी। जब महिला के पति ने उसे इस हालत में देखा। तो उसने तुरंत डॉक्टर को फोन किया। जिसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ये कहानी स्कॉटलैंड के मेक्डफ शहर में रहने वाली महिला मेल ब्रेमनर (38) की है। वह एक होटल वेट्रेस का जॉब करती है। 
 
दिसंबर 2011 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, इस दौरान उनको साथ एक हादसा हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेल ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए अपनी पहली बेटी नादी को जन्म दिया था।मेल को डिलीवरी के तुरंत बाद महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। पांच दिन बाद जब मेल अपने घर की बाथरूम में नहा रही थी, तभी उनके साथ एक ऐसा हादसा हो गया। जिसे व कभी नहीं भुला सकती है। दरअसल, जैसे ही वह शैंपू लेने के लिए झुकी तो उसका पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं।
 
मेल के पेट पर लगाए गए टांके खुल गए थे। पेट खुलते ही मेल काफी डर गई और लंगड़ाते-लंगड़ाते बाहर सोफे तक पहुंच गई।मेल के पति एडन जॉनसन (40) तुरंत उसकी ओर दौड़ते हुआ आए। उन्होंने टॉवेल से उसके पेट को कवर करते हुए एंबुलेंस को फोन लगा दिया।मेडिकल टीम के आते ही मेल को एयरलिफ्ट कर के हॉस्पिटल तक ले जाया गया।
 
जहां पर डॉक्टर्स ने उनकी दोबारा सर्जरी करते हुए उनकी बाहर आई आंत अंदर कर दी। कुछ दिनों बाद होने हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और डॉक्टर ने कहा कि अगर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।इस घटना के कुछ दिनों बाद महिला ने अपना सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिजेरियन डिलीवरी इतनी आसान नहीं होती, जितना डॉक्टर उसे बताते हैं। 
 
महिला ने बताया कि उस हादसे के दौरान इतना डर गई थी कि उस दौरान उन्हें केवल भगवान ही याद आ रहा था। मेल ने लिखा कि, 'हादसे के बाद मैं बाहर आकर बैठ गई थी, और मेरा पेट और उसके अंदर का सामान मेरे हाथ में था। उस वक्त मेरी आंखों के सामने सबकुछ घूम सा रहा था। वो काफी डरावना एक्सपीरियंस था। मुझे भयानक दर्द हो रहा था। मैं वहां बैठी हुई थी और सोच रही थी, ओह माय गॉड मेरे हाथ में मेरी आंतें हैं'।आपको बता दें कि मेल के साथ हुए इस हादसे को अब करीब 8 साल बीत चुके हैं। मेल के तीन बच्चे हो चुके हैं। इनमें से नादि जहां 7 साल की हो चुकी है। वहीं एली और रोबिन की उम्र 4 और 3 साल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »