20 Apr 2024, 03:41:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुत्ता समझ महिला घर ले आई जानवर, 2 साल बाद ऐसे सामने आई सच्चाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 3:06PM | Updated Date: Aug 6 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महीला कुत्ता समझ ब्लैक बीयर (भालू) अपने साथ ले आई। यह अजीब घटना दक्षिणी चीन का है जहां मूशू नाम की इस महिला के साथ हुई। दरअसल इस महिला ने दो साल पहले एक काले रंग का कुत्ता खऱीदा था। लेकिन दो साल के बाद जैसे-जैसे यह जानवर बड़ा हुआ एक अजीबोगरीब हकीकत सामने आई। दो साल के बाद यह पता चला कि यह कोई कुत्ता नहीं बल्कि ब्लैक बीयर (भालू) है। अब इस भालू की मालकिन ने उसके बेहतर देखभाल के लिए उसे वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। असल में जब इसकी सच्चाई आई तो वो भी हैरान रह गई।
 
आपको बता दें, जब मूशू को इस बारे में पता चला तो उन्होंने सोचा कि इस तरह जंगली जानवरों को घरों में रखना वन्य जीव प्राणी कानून का उल्लंघन है। लिहाजा उन्होंने एक स्थानीय चिड़ियाघर से संपर्क किया। उन्होंने चिड़ियाघर प्रबंधन से इस मामले में मदद मांगी हालांकि मूशू भालू का जन्म प्रमाण पत्र चिड़ियाघर को उपलब्ध कराने में नाकामयाब रहीं। महिला ने इस संकटग्रस्त भालू का नाम 'लिटिल ब्लैक' रखा है। करीब 3.28 फीट लंबे इस भालू का वजन करीब 220 किलोग्राम है। इस भालू के शरीर पर कोई जख्म नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक एशिया में इन भालुओं के अंगों का अवैध व्यापार भी होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »