19 Apr 2024, 18:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बच्ची के जन्म के बाद सामने आया अजीबोगरीब मामला - सभी लोग रह गए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2019 2:56PM | Updated Date: Jul 24 2019 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोलकाता में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक बच्ची के जन्म के बाद तीन लोगों ने उसका पिता होने का दावा किया है। तीनों लोगों का कहना है कि वह बच्चे के असली पिता हैं। इस घटना के बाद हर कोई हैरान है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर बच्ची का असली पिता है कौन?
 
मामला, गांगुली बागान इलाके के एक अस्पताल का है। जहां एक बच्ची का जन्म हुआ तो तीन लोग उसके पिता होने का दावा कर पहुंच गए। पहले तो अस्पताल प्रशासन इस मामले को खुद ही सुलझाने में लगा रहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। उसके बात इस घटना के बारे में लोगों को पता चला।
 
दरअसल, कोलकाता के उत्तर पाड़ा की रहने वाली एक महिला को दीपांकर पाल नाम के एक युवक ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। दीपांकर पाल ने खुद को महिला का पति बताया। रविवार को ऑपरेशन के जरिए महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
 
बच्ची के जन्म के बाद न्यू टाउन में रहने वाला हर्ष खेत्री नाम का एक व्यक्ति अस्पताल पहुंचा। उसने दावा किया कि वह महिला का असली पति है। यही नहीं वह अपने साथ मैरिज सर्टिफिकेट भी लेकर आया था। उसके बाद उसने अस्पताल से मांग की कि वह अपने कागजों में गलत जानकारी को सही करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »