19 Mar 2024, 13:16:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंदरों की वजह से कुंवारी है इस गांव की लड़कियां - नहीं आती बारात...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:52PM | Updated Date: Jul 17 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पटना से 75 किमी दूर जिला भोजपुर के रतनपुर नामक गांव में लड़कियों की शादी नहीं हो रही है। शादी की वजह और कुछ नहीं बल्कि  बंदर है। इस गांव में बंदरों का इतना आंतक है कि यहां लोग बारात लेकर आने से कतराते हैं, ये पूरा गांव बंदरों के आंतक से परेशान है और अब इसी वजह से यहां की लड़कियों की शादी भी नहीं हो पा रही है क्योंकि बाकी सभी गांवों के लोग यहां बारात लाने से डरते हैं। यहां लोग बारात लाने से इसलिए कतराते हैं क्योकि यहां इतने बंदर हैं जो कि लोगों को लहुलुहान करने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं।
 
इसलिए यहां लोग बारात लाने से डरते हैं और इसी वजह से यहां की लड़कियां भी कुंवारी हैं। अभी कुछ समय पहले यहां एक बारात आई थी। खुशी में मग्न, हंसते-गाते लोग यहां की एक लडक़ी को ब्याहने आए थे लेकिन इसी बीच उन पर बंदरों के एक झुण्ड ने हमला कर दिया और कईं लोगों को लहुलुहान कर दिया। सिर्फ इसी गांव का नहीं, बल्कि आस-पास के कईं गांवों का भी यही हाल है और इसी वजह से यहां की लड़कियां कुंवारी हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »