28 Mar 2024, 16:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, भाव जानकर उड़ जाएंगे होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 11:33AM | Updated Date: Jun 20 2019 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  देश में बढ़ती महंगाई दिनों दिन आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल से लेकर सब्जियों और बाकी चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए घर चलाना एक चुनौती जैसा है। अगर सब्जियों की बात करें तो आलू, टमाटर और प्याज ने लोगों को रूला रखा है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
 
इस सब्जी का नाम हॉप शूट्स है और इसकी कीमत 1000 यूरो यानी तकरीबन 76,000 रुपए प्रति किलो है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इतनी महंगी होने के बाद भी दुनियाभर में इसकी काफी डिमांड है। बता दें कि इसकी टहनियां शतावरी (एस्पैरेगस) पौधे की तरह दिखाई देती हैं। इस सब्जी को सिर्फ बसंत के मौसम में ही उगाया जाता है। यह सब्जी जंगलों में उगाई जाती है। इस सब्जी को काटने के वक्त यह ध्यान रखना पड़ता है कि अगर इसे जल्दी नहीं काटा जाए तो इसकी टहनियां मोटी हो जाती है। जिसके बाद इन्हें खाया नहीं जाता। 
 
इस सब्जी में फूल भी होते हैं जो की खाने में काफी तीखे होते हैं लेकिन इसकी टहनियों को सब्जी बनाकर खाया जाता है। इनकी सब्जियां बनाने के अलावा लोग इनका आचार भी बनाते हैं। इस सब्जी का रंग बैंगनी होता है। इस सब्जी को बढ़ने के लिए थोड़ी सी धूप और नमी की जरूरत होती है। इसकी खासियत यह है कि यह एक दिन में 6 इंच तक बढ़ जाती है।
गुच्छी
गुच्छी फरवरी से अप्रैल की बीच में उगती है। यह इतनी दुर्लभ है कि इसे बड़े-बड़े रेस्टोरेंट हाथोंहाथ खरीद लेते हैं इस सब्जी की मांग भारत के अलावा बाहर के देशों में भी है। ऊंचे पहाड़ों में रहने वाले लोग गुच्छी इकठ्ठा कर लेते हैं जिनसे ये कंपनियां और होटल 10 से 15 हजार रुपये प्रतिकिलो के भाव से खरीदती हैं। बाजार में इसका भाव 25 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर ही रहता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »