23 Apr 2024, 14:54:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्मार्टफोन नहीं दिलाया तो गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जड़े 52 थप्पड़, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 2:48PM | Updated Date: May 30 2019 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दाजहोउ। चीन के दाजहोउ शहर में एक लड़की ने चाइनीज वैलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड को सरे बाजार 52 थप्पड़ जड़ दिए, वो इसलिए क्योंकि उसने गर्लफ्रेंड को स्मार्टफोन नहीं दिलाया था और लड़के ने ना इसका विरोध किया और ना ही बचने की कोई कोशिश की। गुस्से में गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर ही जमकर बवाल काटा। सीसीटीवी में ये सारा मामला कैद हो गया। इस वीडियों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। 
 
लड़की को थप्पड़ मारते देख वहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद पुलिसकर्मी इस मामले को सुलझाने के लिए इस जोड़े को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले जाने लगे। खबरों की मानें तो अपनी गर्लफ्रेंड को मुश्किल में पड़ता देख बॉयफ्रेंड ने पुलिस कर्मियों को अपनी गर्लफ्रेंड को न लेने के लिए अनुग्रह किया। 
 
पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए पाया कि इस व्यक्ति को उसकी गर्लफ्रेंड ने पब्लिक प्लेस पर 52 बार थप्पड़ मारे थे। दोनों से अलग-अलग बात करने और समझाने पर इस कपल ने पुलिस को बताया कि उनका किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। खबरों की मानें तो थप्पड़ मारने वाली यह लड़की लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड को पैसों से जुड़ी मदद कर रही थी। लेकिन जब उसका  बॉयफ्रेंड वैलेंटाइन के दिन भी उसके लिए गिफ्ट में एक मोबाइल फोन तक नहीं लाया तो वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी।
 
अपनी इस गलती पर लड़के ने पछतावा जताते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को उसे थप्पड़ मारने के लिए सहमति दे दी। लड़के को लग रहा था कि उसने गलती की है और उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि बाद में दोनों ने पुलिस के सामने सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कुछ न करने का वादा किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »