25 Apr 2024, 19:53:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

टाइट जींस पहनना महिला को पड़ा भारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2015 5:18AM | Updated Date: Jun 24 2015 5:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक महिला को टाइट जीन्स पहनना भारी पड़ गया। टाइट जीन्स पहनने के कारण उसे अस्पताल में 4 दिनों तक एडमिट रहना पड़ा। 35 साल की इस महिला ने इतनी टाइट जीन्स पहन रखी थी कि उसके पैरों में रक्त की आपूर्ति बाधित हो गई। महिला के पैरों के पीछे का हिस्सा फूल गया। उसके पैरों में सूजन आ गई जिससे वह चल भी नहीं पा रही थी।

अंततः उसें एक अस्पलाल जाना पड़ा जहां जीन्स को काटकर निकाला गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टाइट जीन्स पहनने के चलते महिला के पैरों में रक्त की आपूर्ति खतरनाक रूप से काफी कम हो गई। उसने अपने पैरों में अकड़न महसूस की। यही नहीं महिला चलने में खुद को असमर्थ पा रही थी। यह विचित्र मामला रॉयल एडिलेड अस्पताल का है।

डॉक्टरों के मुताबिक इस समस्या को कंपार्टमेंटल सिंड्रोम कहते हैं। इस महिला को डॉक्टर फैशन की शिकार करार दे रहे हैं। उसकी हालत इतनी खराब रही कि नर्व को नुकसान पहुंचने के चलते उसकी टांगें सुन्न हो गईं। डॉक्टरों के अनुसार टाइट जीन्स पहनने के कारण महिला के पैरों के निचले भाग में रक्त का संचार नहीं हो पा रहा था जिसकी वजह से उसके पैरों में सूजन आ गई।

सूजन आने के बाद जीन्स और ज्यादा टाइट हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पैरों में सूजन आने के चलते उसके पैर और मोटे हो गए थे। महिला के शरीर से जीन्स उतारने के लिए जीन्स को काट कर निकालना पड़ा। महिला की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने टखने और पैर की अंगुलियों को भी हिला-डुला नहीं पा रही थी।

महिला ने होष आने पर बताया कि उसने महसूस किया कि उसने टाइट जीन्स पहन रखी है और जैसे-जैसे शाम हुई वह खुद को असहज महसूस करने लगी। शाम के वक्त वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गई। उसने खुद को उठने में असमर्थ पाया और अस्पताल ले जाने से पहले वह घंटों जमीन पर पड़ी रही। महिला को अस्पताल में चार दिनों तक रहना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »