19 Apr 2024, 10:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बर्थडे जश्न पर दोस्‍तों ने खुशी में इतना मारा की हो गई मौत, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 5:56PM | Updated Date: May 3 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन का है। वीडियो में कुछ दोस्त अपने एक साथी को बर्थडे पर 'बर्थ डे बंप्स' दे रहे थे। जिसमें साथी को गिरा-गिराकर लात-जूतों से पीट रहे थे। इस दौरान साथी को इतनी चोट लगी की उसकी मौत हो गई। बर्थडे बंप्स एक तरह से हंसी-मजाक में पीटने की रस्‍म जैसा होता है। इसमें दोस्त लोग मजाक-मजाक में अपने साथी की पिटाई करते हैं। 
 
यही रस्म इस लड़के की जान का कारण बन गया। श्रृति देसाई नामक महिला ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, IMM का यह स्टूडेंट इस कारण मर गया कि जन्मदिन पर उसके दोस्तों ने उसे 'बर्थडे बंप्स' दिया। इसके बाद उसके पेट में दर्द हुआ और उसका पेनक्रियाज डैमेज हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। महिला ने आगे अपील की कि प्लीज, बच्चों से बर्थ डे बंप्स ना मारने को कहें। महिला ने डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को टैग कर इस पर जल्द ही कोई कानून बनाने की अपील की। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएमएम कॉलेज के 8 स्टूडेंट्स हॉस्टल में अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। बैपटिस्ट नामक स्टूडेंट के बर्थडे के लिए केक मंगाया गया था। केक काटने से पहले उसके दोस्त अचानक उसे बर्थडे बंप्स देने लगे।  इस दौरान कुछ दोस्ट पेट पर तथा कुछ पीठ पर लात-घूसे मारने लगे। बैपटिस्ट को अलगे दिन पेट दर्द की शिकायत हुई।  अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
यह वीडियो क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "बेहद दुखद.. एक छात्र को उसके जन्मदिन पर बर्थ डे बंप्स दिए जाने के कारण उसकी मौत हो गई। यह एक हमला है न कि जश्न मनाने का कोई तरीका।  कृपया जिम्मेदार बनें और बर्थडे बंप्स न दें। यह मजाक किसी के लिए अच्छा नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »