28 Mar 2024, 19:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्‍नी को रैंपवॉक करता देख भड़का पति - मार दी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 12:12PM | Updated Date: May 3 2019 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के गुड़गाव में एक पति ने अपनी पत्नी को रैंपवॉक करता देख गुस्से में आकर गोली मार दी। गुड़गाव की रहने वाली आशा रानी उर्फ अंशू सेक्टर-56 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं और उनके स्कूल ने सेक्टर-48 में विपुल ग्रीन्स क्लब में एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें रानी भी शामिल हुई थी। इस पार्टी में फैशन शो भी रखा गया था और इसमें आशा ने भी हिस्सा लिया। 
 
आशा का पति शुरू से ही पत्नी के शो में हिस्सा लेने के खिलाफ था लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी में शामिल होने की परमिशन दे दी थी। आशा को घर लाने के लिए इंद्रजीत रात में करीब 11.30 बजे स्कूल की दूसरी ब्रांच जो सेक्टर-75 में स्थित है वहां पहुंच गए। जब दोनों स्कूल पहुंचे तो उन्हें वहां ताला लटका मि। इसके बाद उसने फोन कर आशा पर आरोप लगाया कि उसने अपना गलत पता बताया। आशा ने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की और लोकेशन भी भेजी लेकिन इंद्रजीत काफी नाराज हो गया था। 
 
गुस्से भरा पति पार्टी की जगह पर पहुंचा और पत्नी को फौरन घर चलने के लिए कहा तो आशा ने कहा थोड़ी देर में चलते हैं इतने में वहां मौजूद स्क्रीन पर उसका रैंपवॉक चलने लगा और इंद्रजीत का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने फौरन बंदूक निकाली और पहले दो गोली स्क्रीन पर और एक गोली आशा के घुटने पर चला दी। गोली लगने से लहूलुहान आशा की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इतने में उसका पति फरार हो गया और इसके बाद क्लब के एक कर्मी ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद महिला को पुलिस मेदांता अस्पताल ले गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »