25 Apr 2024, 21:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी का प्रचार कर रहा कुत्ते को पुलिस ने पकड़ा - मोदी लाओ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 12:21PM | Updated Date: May 1 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्‍ट्र पुलिस ने नंदुरबार ज़िले में मतदान के दिन बीजेपी का प्रचार कर रहे एक कुत्ते को पकड़ा है। पकड़ा गया कुत्ता नंदुरबार शहर में सोमवार को एक कुत्ता मतदान के बीच भाजपा का स्टिकर लगाए अपने मालिक के साथ पकड़ा गया है। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय अंधेर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके के निवासी 65 साल के एकनाथ मोतीराम चौधरी को उनके कुत्ते के साथ देखा गया। कुत्ते का पूरा शरीर भाजपा के चुनाव चिन्ह और ‘मोदी लाओ, देश बचाओ’ नारे से अटा पड़ा था।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी मतदान के बीच कुत्ता और उसका मालिक शहर में घूम रहे हैं। चौधरी के खिलाफ चुनाव नियमों को तोड़ने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नियमों के तहत मतदान के दिन प्रचार करने पर रोक रहती है। अधिकारी ने बताया पुलिस ने नगर निकाय से कुत्ते को अपने पास रखने को कहा है। सोमवार को चौथे चरण के मतदान में महाराष्ट्र में 60।68 प्रतिशत मतदान हुआ। 72% सबसे ज्यादा मतदान गडचिरोली में तो सिर्फ 44% यानी सबसे कम मतदान कल्याण में हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »