29 Mar 2024, 13:33:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऑनलाइन किया था कैमरा बुक... पार्सल में आए दो काले पत्थर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 2:30PM | Updated Date: Apr 16 2019 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वनपर्ती। भगतसिंह नगर कॉलोनी निवासी चीर्ला यादिसागर भी ऑनलाइन शॉपिंग का शिकार हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादिसागर ने गत 11 अप्रैल को 48,990 रुपए मूल्य का केनान कंपनी का डिडिटल कैमरा को फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग में बुक किया। सोमवार को फ्लिपकार्ट से इनस्टाकार्ड सर्विसेस लिमिटेड द्वारा यादिसागर को एक पार्सल आया। रकम देकर पार्सल लिया और मकान में आकर पार्सल को खोलकर देखा तो उसमें दो काले पत्थर दिखाई दिये। पत्थरों के देखकर वह आश्चर्य चकित हो गया।
 
उसने इस बारे में जाकर कोरियर से पूछा तो, उसे बताया गया कि हमारा इसमें कोई संबंध नहीं है। इसके बाद यादिसागर ने पत्थरों से आया फ्लिपकार्ट पार्सल बाक्स को लेकर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात मान ली। मगर इससे पहले फ्लिपकार्ट टोल फ्री नंबर को फोन करके बताये। उसने टोल फ्री नंबर को फोन करके घटित घटना के बारे में बताया। इसके जवाब में उसे बताया गया कि सात दिन में इस घटना की जांच पड़ताल करके जवाब दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »