19 Apr 2024, 15:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

FB पर अपनी सौतन को 'घोड़ी' कहने पर महिला को हुई जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 6:28PM | Updated Date: Apr 13 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुबई में अपने पूर्व पति की नई बीवी को फेसबुक पर घोड़ी कहने पर एक ब्रिटिश महिला को दो साल कैद की सजा मिली है। अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार से लौट रही लालेह शाहर्वेश (55) को दुबई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, महिला ने वर्ष 2016 में अपने पूर्व पति द्वारा फेसबुक पर साझा की गई दूसरी शादी की तस्वीर पर दो टिप्पणियां की थीं। तीन साल बाद आए अदालत के फैसले में उसे दो साल कैद की सजा सुनाई गई। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, शाहरवेश की शादी उसके पहले पति से 18 साल पहले हुई थी, इस दौरान वह सिर्फ आठ महीने तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रही। जब वह अपने पति को छोड़कर अपनी बेटी के साथ लंदन वापस लौट गई तो दोनों का तलाक हो गया।  इसके बाद जब महिला ने फेसबुक पर नए कपल की तस्वीरें देखीं तो उसे पता चला कि उसके पहले पति ने दूसरी शादी कर ली है। फिर उन फोटोज पर महिला ने फार्सी में दो टिप्पणियां कीं, जिसमें कहा, 'मुझे पता था कि तुम बेवकूफ एक दिन इतना गिरोगे। लानत है तुमपर। तुमने मुझे इस 'घोड़ी' के लिए छोड़ दिया।' बता दें कि यूएई के साइबर-अपराध कानूनों के तहत, सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट करने के लिए किसी व्यक्ति को जेल और जुर्माना हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »