25 Apr 2024, 01:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेप से बचने के लिए विधवा ने कहीं ऐसी बात कि भाग गया आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 3:06PM | Updated Date: Apr 13 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। एक विधवा ने रेप से बचने के लिए ऐसी बात कही कि रेप करने पर आरोपी डर गया और महिला की इज्जत बच गई। आरोपी का नाम किशोर विलास अहमद है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विलास को अपने पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह सजा काटकर बाहर आया था। जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ शहर की एक दुकान पर आई थी। जब वह घर लौट रही थी तो उसने देखा कि उसके पास केवल 10 रुपये हैं। उसने शेयरिंग वाले ऑटो पकडऩे का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
 महिला रास्ते में लिफ्ट मांगने लगी। उसी समय अवहद मोटरसाइकल से जा रहा था। उसने महिला और उसकी बेटी को लिफ्ट दे दिया। इस बीच वह महिला को उसके घर न ले जाकर सुनसान इलाके में ले गया। उसने महिला को धारदार हथियार के बल पर डराया और रेप की कोशिश की। इस बीच महिला ने सूझबूझ दिखाई और कहा कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद आरोपी अवहद ने उसे छोड़ दिया और चला गया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »