16 Apr 2024, 20:57:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

न्यूड लड़कियों से मालिश करवाने वाले बाबा पर पांच लाख का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 11:14AM | Updated Date: Apr 4 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वयंभू गुरु वीरेंद्र देव दीक्षित की गिरफ्तारी के लिए पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। सीबीआई सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जांच एजेंसी ने दीक्षित का सटीक अता पता बताने वालों को पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अता-पता बताने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि रोहिणी के विजय विहार इलाके में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम चलाने वाला वीरेंद्र देव दीक्षित के बारे में कई हैरानीजनक खुलासे हुए। हाईकोर्ट में वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ अर्जी लगाने वाली लड़की का आरोप है कि बाबा ड्रग्स लेकर रोज 10 लड़कियों के साथ रेप करता था, उसे न्यूड लड़कियों से मालिश कराने का शौक था। 
 
वहीं मीडिया रिपोट्र्स में भी खुलासा हुआ है कि इस वहशी बाबा ने 16,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा था। ऐसे में सभी के होश उड़े हुए हैं कि आखिर इस बाबा ने अब तक कितनी जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। ढोंगी बाबा के खिलाफ याचिका दायर करने वाली राजस्थान की महिला उसके आश्रम में अनुयायी बनकर रह चुकी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »