29 Mar 2024, 06:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 1:24AM | Updated Date: Mar 30 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के जाइमेन में एक महिला ने ट्विंस बच्चों को जन्म दिया। बेशक बच्चों के जन्म से सभी खुश थे, लेकिन जब डीएनए टेस्ट किया गया तो सभी हैरान रह गए। टेस्ट में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब साल 2018 में महिला ने पैटर्निटी टेस्ट कराया था। महिला ने पैटर्निटी टेस्ट इसलिए करवाया था, ताकि वो जुड़वा बच्चों को औपचारिक रूप से नामांकित करा सकें। लेकिन, टेस्ट रिपोर्ट देखकर दोनों हैरान रह गए। रिपोर्ट के अनुसार जुड़वा बच्चों में से एक बच्चा उनका नहीं था।
 
सच्चाई पता करने कराई जांच
स्थानीय खबरों के मुताबिक, पति बच्चों को देखकर हैरान था क्योंकि बच्चे दिखने में बिलकुल अलग-अलग थे। एक बच्चे के नाक नक्श उनसे काफी मिलते थे, जबकि दूसरे बच्चे की नाक, आंखें और चेहरा बिलकुल अलग था। दूसरे बच्चे की शक्ल माता-पिता से बिलकुल अलग थी। मामले की सच्चाई पता करने के लिए जियामेन के फुजियान झेंगताई न्यायिक प्रमाणीकरण केंद्र में दोबारा पैटर्निटी टेस्ट कराया गया।
जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों के डीएनए अलग-अलग हैं
 
डॉक्टर्स ने बताया-यूनिक केस
एक ही समय में दो अलग-अलग शख्स से प्रेग्नेंट होने वाले इस केस में डॉक्टर जैग का कहना है कि ये बहुत स्पेशल केस है। इस महिला ने पति से गर्भवती होने के कुछ घंटों बाद ही दूसरे शख्स से संबंध बना लिए थे। इस वजह से एक ही साइकिल में दो अलग-अलग पुरुषों के एग्स महिला के गर्भ में एक साथ फर्टिलाइज हुए। ये बहुत ही असामान्य और दुर्लभ मामला है। सारी सच्चाई सामने आने के बाद पति ने कहा कि, मैं अपना बच्चा चाहता हूं, लेकिन किसी और के बच्चे को पालने तैयार नहीं हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »