28 Mar 2024, 15:53:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पहियों पर चली 610 साल पुरानी मस्जिद, बांध के लिए किया शिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2018 11:19AM | Updated Date: Dec 25 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंस्ताबुल। तुर्की के हसनकैफ में बांध निर्माण के लिए एक 610 साल पुरानी मस्जिद को सुरक्षित तरीके से दो किमी. की दूरी पर स्थापित कर दिया गया। यह पूरा मामला बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और वैज्ञानिक तरीके से निर्माण कार्य को पूरा किया गया। तुर्की सरकार एक महत्वाकांक्षी बांध निर्माण योजना पर काम कर रही है। 
 
बांध इलीसु के निर्माण के रास्ते में 610 साल पुरानी मस्जिद आ गई, जिसे धरोहर की तरह अब तर सुरक्षित रखा गया था। खबर के अनुसार, बांध निर्माण के साथ प्रशासन की प्राथमिकता इयुबी मस्जिद को बचाने की भी थी। यह मस्जिद हसनकैफ में स्थित है। प्रशासन ने सभी विकल्पों पर विचार किया और कुशल श्रमिकों की मदद से सालों से सुरक्षित रखी गई धरोहर की दीवार को तोड़ा गया। जमीन के निचले हिस्से से इसे अलग किया गया और 2500 टन की इस मस्जिद को तीन भाग में रोबोट ट्रांसपॉर्ट के जरिए पहियों पर कुछ दूरी पर फिर से स्थापित किया गया।
 
बांध की वजह से डूब सकती थी प्राचीन मस्जिद
बांध निर्माण के कारण मस्जिद के डूबने की संभावना थी और सालों से सुरक्षित धरोहर के तौर पर इसकी देखभाल हो रही थी। सरकार और प्रशासन ने विकास कार्य के साथ ही मस्जिद को भी सुरक्षित बचाने का रास्ता खोज निकाला। बांध निर्माण योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पानी के शक्तिशाली बहाव के कारण ऐतिहासिक हसनकैफ शहर का कुछ हिस्सा जल्द ही जलमग्न हो जाएगा, लेकिन ऐतिहासिक इमारतों वाले पार्क में मस्जिद शिफ्ट करने में हम सफल रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »