19 Apr 2024, 22:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल के पहले प्रधानमंत्री तुलसी गिरि का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 2:13PM | Updated Date: Dec 18 2018 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के पहले प्रधानमंत्री तुलसी गिरि का मंगलवार को काठमांडू में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और काफी लंबे अर्से से लिवर कैंसर से पीड़ित थे। नेपाल के समाचार पत्र काठमांडू पोस्ट के अनुसार तुलसी गिरि ने अपने काठमांडू स्थित आवास पर आखिरी सांस ली।
 
वह लंबे समय से लिवर के कैंसर से जूझ रहे थे। गिरि वर्ष 1963-1965 तक मंत्री परिषद के अध्यक्ष और 1975-1977 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न दलों ने नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »