16 Apr 2024, 18:43:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में रेस्तरां में विस्फोट, 40 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 2:03PM | Updated Date: Dec 17 2018 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के साप्पोरो शहर में रविवार रात एक रेस्तरां में भीषण विस्फोट और आग के कारण 40 से अधिक लोग घायल हो गए। होकायडो पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रयोहेई काशीहारा ने इस बात की जानकारी दी। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जापान के आपातकालीन सेवा विभाग की टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। 
 
रेस्तरां के नजदीक रहने वाले लोगों के मुताबिक विस्फोट के बाद किसी गैस का रिसाव हुआ और इलाके में घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने और धमाके होने की आशंका के चलते पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारियों ने घायलों की संख्या के बढ़ने की आशंका जताई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »