29 Mar 2024, 01:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

निशाना था तालिबान कमांडर पर हवाई हमले में मारे गए 20 लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 11:33AM | Updated Date: Dec 17 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

असदाबाद। अफगानिस्तान के कूनर प्रांत में एख तालिबान आतंकी के ठिकाने को निशाना बनाने पहुंची सुरक्षा बलों के आॅपरेशन में 20 स्थानीय नागरिक भी मारे गए। इनमें से 12 तो सिर्फ बच्चे ही हैं। यह आॅपरेशन तालिबान कमांडर को खत्म करने के लिए था। अफगानिस्तान ने चीन और पाक के साथ आतंक के खिलाफ समझौते के बाद यह कार्रवाई की थी।
 
स्थानीय अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, 20 स्थानीय नागरिक एयर स्ट्राइक में मारे गए हैं। यह हमला तालिबान कमांडर को निशाना बनाकर किया गया था। आॅपरेशन में स्थानीय लोगों की भी मौत हुई है। तालिबान कमांडर शरीफ माविया को निशाना बनाकर सुरक्षा बल ने यह हवाई हमला किया था।
 
पिछले कुछ वक्त में सुरक्षा बलों की तरफ से तालिबान नेताओं को निशाना बनाकर कई बड़े आॅपरेशन अंजाम दिया गया है। देश के दक्षिणी हिस्से में जहां तालिबान आभासी सरकार चलाने का भी दावा करती है, पर बड़े हवाई हमले किए गए। 2 दिसंबर को हुए इस हवाई हमले में तालिबानी सरकार के कथित गवर्नर भी मारा गया था।
 
अब्दुल लतीफ फाजली प्रोविंस के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अन्य नागरिक घायल हुए हैं। 12 बच्चे और 8 महिलाओं की इस हमले में मौत हो गई है। शनिवार को ही आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, चीन के वांग यी और अफगानिस्तान के सलाहुद्दीन रब्बानी ने दस्तखत किए। इस मौके पर अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी भी मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »