20 Apr 2024, 02:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इक्वाडोर में सड़क दुर्घटना में चार मरे , 20 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:27AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वीटो। इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो से दक्षिण पश्चिम में स्थित कोनोकोटो में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। आपातकालीन सेवा को सुबह सात बजकर 17 मिनट पर हादसे की सूचना मिली। जन सुरक्षा विभाग ईसीयू-911 के अनुसार बस कोनोकोटो को दक्षिणी क्वीटो को जोड़ने वाली सड़क पर प्रेंसिसा टोआ एवेन्यु पर पलट गयी।
 
एजेंसी के अनुसार, “दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और 20 घायल हो गये। बचाव कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।” स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस में 50 लोग सवार थे। दुर्घटना में बस दूसरे वाहनों से टकराती हुई एक आवासीय इमारत और बिजली के दो खंभो से टकरा गयी। परिवहन अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। आशंका जतायी जा रही है कि बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »