19 Apr 2024, 14:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने भारत को बताया सच्चा दोस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:19AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक सच्चा मित्र बताया है। उन्होंने अमेरिका द्वारा बीते दो वर्ष में भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हवाला दिया। दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने यह टिप्पणी विदेश मंत्रालय द्वारा अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत नवतेज सिंह सरना के विदाई कार्यक्रम में की।
 
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप भारत को सच्चा मित्र मानते हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंध के बारे में कहा है कि यह रिश्ता हमारे साझा मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है। विदाई कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »