28 Mar 2024, 19:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हमारा ब्रेक्जिट समझौता खतरे में है : थेरेसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 12:28PM | Updated Date: Dec 14 2018 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। ब्रिटेन की सरकार ने यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं से प्रधानमंत्री थेरेसा मे की योजनाओं का विरोध करने पर समझौता करने की अपील की, अन्यथा ब्रेक्जिट समझौता खतरे में हैं क्योंकि समझौता के लिए तय समयसीमा पहले ही काफी पीछे छूट गयी है।
 
थेरेसा ने यूरोपीय संघ के नेताओं से सीधे ब्रेक्जिट समझौते को बचाने की अपील करते हुए कहा कि इससे संसद में बहुमत हासिल किया जा सकता है लेकिन इसके लिए कोई स्पष्ट मार्ग प्रशस्त नहीं किया जा सकता। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ब्रसेल्स में यूरोपीयन परिषद सम्मेलन में विभिन्न देशों के अपने समकक्षों तथा प्रमुखों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 
 
थेरेसा ने ब्रेक्जिट के विवादास्पद योजना पर ताजा आश्वासन की भी मांग की। थेरेसा ने कहा कि यूरोपीय संघ ही सही आश्वासनों के जरिए सांसद की राय में परिवर्तन लाने में मदद कर सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कंजर्वेटिव ब्रिक्जिटियर्स और नार्थन आयरिश डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के रुख में बदलाव के किये बिना यह संभव नहीं है। 
 
थेरेसा की यूरोपीय संघ के नेताओं से सीधे अपील के बाद ईयू नेता ब्रेक्जिट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री की गैरमाजूदगी में चर्चा करेंगे। थेरेसा ने ईयू नेताओं से उन पर विश्वास बनाये रखने को कहा है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पिछले दो वर्षों में मैंने यह दिखाया है कि आसान नहीं बल्कि सही निर्णय के लिए आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं। मेरे लिए हालांकि यह राजनीतिक रूप से काफी मुश्किलों भरा हो सकता है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »