29 Mar 2024, 02:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोयूज यान में हुआ सुराख, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस के बाहर बिताए आठ घंटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 11:32AM | Updated Date: Dec 13 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस तक पहुंचाने और वापस लाने में इस्तेमाल होने वाले सोयूज एमएस-09 यान में दो मिलीमीटर का सुराख पाया गया था। रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के बाहर करीब आठ घंटे बिताए। अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनको और सर्गेई प्रोकोपेव ने इस दौरान सोयूज अंतरिक्ष यान पर आए छोटे लेकिन खतरनाक सुराख को लेकर जांच-पड़ताल की। कोनेनको की यह चौथी जबकि प्रोकोपेव की अंतरिक्ष में दूसरी चहलकदमी थी।
 
अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस तक पहुंचाने और वापस लाने में इस्तेमाल होने वाले सोयूज एमएस-09 यान में दो मिलीमीटर का सुराख पाया गया था। दोनों अंतरिक्ष यात्री इस सुराख को ढंकने वाले इंसुलेशन को काटकर उसका नमूना लेने में कामयाब हुए। इसे जांच के लिए पृथ्वी लाया जाएगा।
 
सोयूज से छेड़छाड़ की आशंका
अंतरिक्ष यात्रियों को आशंका है कि यान को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई थी। इस चहलकदमी के दौरान वह पता लगाना चाहते थे कि गड़बड़ी पृथ्वी पर हुई या अंतरिक्ष में। रूसी मीडिया के मुताबिक आईएसएस पर मौजूद अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने एक बीमार साथी को वापस पृथ्वी पर भेजने के लिए सोयूज में सुराख किया था। रूसी अधिकारियों ने हालांकि इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आईएसएस उन कुछ क्षेत्रों में शामिल है जहां अमेरिका और रूस मिलकर काम कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »