29 Mar 2024, 05:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

काहिरा। मिस्र के उत्तरी और मध्य सिनाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ दिनों में 27 आतंकवादियों को मार गिराया। मिस्र के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता तामिर अल रेफाई ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने सिनाई प्रायद्वीप के कई रेगिस्तानी इलाकों में अभियान चला कर तीन बेहद खतरनाक आतंकवादियों समेत 27 आतंकवादियों को मार गिराया। गौरतलब है कि सिनाई प्रायद्वीप इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का गढ़ है। सिनाई में इस वर्ष फरवरी में शुरू किए गए आतंकवाद निरोधक अभियानों में 460 आतंकवादी मारे गये हैं। इस दौरान 30 सैनिकों की भी मौत हो गई।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »