19 Mar 2024, 08:23:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान के 14 और आतंकी ढेर, 15 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 2:17PM | Updated Date: Dec 9 2018 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान में पूर्वी प्रांत गजनी के देहयाक जिले में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गये तथा 15 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रांतीय  सरकार के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि अफगानी सुरक्षा बलों ने शनिवार  को सुलीमंजई गांव में अभियान शुरू किया, जहां तालिबान आतंकवादी छुपे हुए थे।  सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 14 तालिबानी आतंकवादी मौके पर ही ढेर हो गए। सुरक्षा बलों ने 15 संदिग्ध आतंकवादियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पूछताछ के लिए संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »