19 Apr 2024, 09:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शादी के लिए म्यांमार से खरीदकर चीन भेजी जा रही हैं महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 9:58AM | Updated Date: Dec 8 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। बढ़ते लिंगानुपात के कारण चीन में म्यांमार से हजारों लड़कियों और महिलाओं को खरीदकर अथवा तस्करी कर चीन लाया जा रहा हैं। उनकी चीनी पुरुषों से जबरन शादी कराई जा रही है और बच्चा पैदा करने के विवश किया जा रहा है। जॉन्स हॉपकि न्स ब्लूमबर्ग स्कूल आॅफ पब्लिक हेल्थ के एक शोध में यह खुलासा हुआ है।
 
इस शोध से पता चला है कि अब तक म्यांमार के उत्तरी प्रांत कांचीन और शान की ही करीब 7,500 महिलाओं को चीन ले जाया गया और जबरन शादी कराई गई। चीन में एक बच्चा पैदा करने की नीति के चलते देश का लिंगानुपात बिगड़ चुका है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में लिंगानुपात ज्यादा है। यहां महिलाओं की अपेक्षा पुरुष तीन करोड़ तीस लाख ज्यादा हैं इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों और महिलाओं की मांग तेजी से बढ़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »