19 Apr 2024, 19:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में किसान भी उतरे सरकार के खिलाफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 11:50AM | Updated Date: Dec 7 2018 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। बीते कई दशकों में फ्रांस ने शायद ही ऐसी क्रांति देखी होगी। फ्रांस में महंगाई और अमीरों को टैक्स में छूट दिए जाने के फैसले के खिलाफ किसान और ट्रेड यूनियन भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। किसानों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में उतरने का फैसला लिया है। इससे पहले फ्रांस सरकार की ओर से मंगलवार को किए गए रियायतों के ऐलान को आंदोलनकारियों ने खारिज कर दिया है। फ्रांस में चल रहा यलो वेस्ट आंदोलन फ्यूल टैक्स में इजाफा करने के विरोध में शुरू हुआ था।
 
हालांकि विरोध के बाद पीएम एडवर्ड फिलिप ने टैक्स में इजाफे के प्लान को तीन सप्ताह के लिए टाल दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी और अधिक वक्त की मांग रहे हैं। यही नहीं छात्रों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। उन्होंने नए यूनिवर्सिटी ऐप्लिकेशन सिस्टम के विरोध में हाई स्कूल्स के बाहर कई जगहों पर चीजों को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं लघु उद्योग करने वाले लोगों ने भी करों में इजाफे को लेकर सड़कें जाम कीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »