19 Apr 2024, 01:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलाला यूसफजई को सम्मानित करेगा अमेरिका, देगा हार्वर्ड पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 11:48AM | Updated Date: Dec 7 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला युसूफजई को अमेरिका का हार्वर्ड विश्वविद्यालय लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करेगा। खबरों के अनुसार हार्वर्ड के केनेडी स्कूल ने बताया कि मलाला को गुरुवार को वर्ष 2018 का ग्लीट्समैन पुरस्कार दिया जाएगा।
 
वर्ष 2014 में मलाला सबसे कम आयु में नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाली शख्स बन गई। उन्हें सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा मुहैया कराने के लिए वैश्विक स्तर पर किये गये सहयोग के वास्ते यह पुरस्कार दिया गया था। आतंकवादी संगठन तालिबान ने किशोरावस्था में ही मलाला की हत्या करने का प्रयास किया था। उनके सिर में गोली लगी थी और उन्हें काफी लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »