20 Apr 2024, 01:34:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोमिनिकन गणराज्य में विस्फोट में चार मरे 45 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 11:58AM | Updated Date: Dec 6 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। डोमिनिकन गणराज्य में एक प्लास्टिक संयंत्र में गैस के कारण हुए विस्फोट से कम से कम चार लोग मारे गए तथा 45 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय जिला अग्निशमन विभाग के प्रमुख राफेल डेल रोसारियो ने यह जानकारी दी।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 44 अन्य घायल हो गए।
 
रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ। विस्फोट से संयंत्र की इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  विस्फोट के समय इमारत के भीतर कितने लोग मौजूद थे इसका पता नहीं लग सका है, अग्निशमनकर्मी संयंत्र के कर्मचारियों की सूची की जांच कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »