19 Apr 2024, 12:14:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिल गेट्स ने की पाकिस्तान की तारीफ, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 3:33PM | Updated Date: Dec 5 2018 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की महारथी कंपनी माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी और पोलियो उन्मूलन की दिशा में देश के प्रयासों की प्रशंसा की है। दोनों के बीच टेलीफोन पर 30 मिनट से अधिक बातचीत हुई। श्री खान और श्री गेट्स ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, निवेश अवसरों और आर्थिक मसलों पर बातचीत की। गेट्स ने पोलियो के उन्मूलन के लिए पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की।
 
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार गेट्स ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान में प्रौद्योगिकी उन्नयन के लिए मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान का दौरा भी करेंगे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और श्री गेट्स के बीच श्री खान के हालिया बयान के बारे में भी बातचीत हुई जिसमें उन्होंने कुक्कुट पालन से देश से गरीबी उन्मूलन का प्रस्ताव दिया था। वर्ष 2016 में बिल गेट्स ने भी कहा था कि कुक्कुट पालन ही गरीबी उन्मूलन का एकमात्र समाधान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »