18 Apr 2024, 06:03:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान संकट पर वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 5:47PM | Updated Date: Dec 4 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए नियुक्त अमेरिका के प्रतिनिधि जल्मे खलीलजाद अफगानिस्तान संकट का राजनीतिक समाधान निकालने में पाकिस्तान के संभावित सहयोग के मुद्दे पर वार्ता के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक दिन पहले ही कहा था कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान संकट को लेकर होने वाली वार्ता में पाकिस्तान सेे सहयोग मांगा है।
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि खलीलजाद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिसंबर से 20 दिसंबर तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रूस, यूक्रेन, तुर्कमेनिस्तान, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात तथा कतर का दौरा करेंगे। खलीलजाद ने पिछले महीने कतर में तालिबान के राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ तीन दिन तक वार्ता की थी और इस बार भी कतर दौरे के दौरान तालिबान के राजनीति प्रतिनिधियों के साथ वार्ता होने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »