26 Apr 2024, 01:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया ने फरार 113 कैदियों में 36 को गिरफ्तार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 9:27PM | Updated Date: Dec 1 2018 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में असेह प्रांत की जेल से फरार हुए 113 कैदियों में 36 को फिर गिरफ्तार कर लिया गया। इंडोनेशिया पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंडोनेशिया की पुलिस के प्रवक्ता इरी एपरियानो ने कहा कि पुलिस फरार 77 कैदियों की भी तलाश कर रही है। इन 77 फरार कैदियों की तलाश के लिए एक संयुक्त कमान टीम बनायी गई है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हम सभी कैदियों को पकड़ने में कामयाब होंगे, भले ही इसमें कुछ देर क्यों न हो। हम उनकी तलाश करते कहेंगे। इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के असेह प्रांत की कड़ी सुरक्षा वाली जेल में 726 कैदियों को रखा गया था। कैदी सार्वजनिक प्रार्थना के लिए कोठरियों से बाहर आये थे लेकिन कुछ कैदियों ने मौके का फायदा उठाकर जेल की चारदीवारी तोड़ दी और फरार हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »