29 Mar 2024, 20:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश का 94 साल की आयु में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 1:05PM | Updated Date: Dec 1 2018 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमेरिका के अनुसार शुक्रवार को उनका निधन हुआ। 12 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया। उनकी पत्नी बारबरा की मृत्यु इस साल 17 अप्रैल को हुई थी। उनका 73 साल का विवाह यूएस इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले लंबा था। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और पूर्व फ्लोरिडा गर्वनर जेब बुश थे।
 
अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बुश, जिन्होंने शीत युद्ध के अंत तक अमेरिका को चलाने में मदद की। उनके बेटे, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रवक्ता ने उनका यह बयान ट्विटर पर जारी किया, 'जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करने के लिए दुखी हैं कि 94 अद्भुत वर्षों के बाद हमारे प्रिय पिताजी की मृत्यु हो गई है।' उन्होंने कहा कि जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश एक सदचरित्र व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पिता थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »